विगत दो दिन से पर्वतीय क्षेत्र लैंसीडौन एवं कोटद्वार में सामान्य लेकिन मैदानी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। किसानों को धान की खडी फसल बर्बाद होने का भय सताने लगा है। रविवार की प्रातःकाल 8 बजे हरिद्वार बैराज पर 30 मिमी, बिजनौर बैराज पर 30.8 मिमी , खो बैराज शेरकोट पर 40 मिमी, रामगंगा जलाशय कालागढ पर 65.2 मिमी, पीली जलाशय पर 82 मिमी, ढेला बैराज पर 68 मिमी,तुमरिया जलाशय पर 73 मिमी एवं फीका बैराज पर 65 मिमी बर्षा रिकार्ड की गई। मैदानी क्षेत्र में सुबह से लगातार बारिश हो रही है जिससे नदियों का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है। जनपदीय बाढ नोडल अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता ,अफजलगढ सिंचाई खण्ड धामपुर राकेश कुमार द्वारा अपने अधीनस्थ सभी विभागीय इंजीनियर्स को सतत निगरानी रखने के निर्देश देते हुए पल-पल की समीक्षा की जा रही है। धामपुर क्षेत्र के बाढ प्रभावित ग्राम कोपा, नन्दगाँव, नयागाँव, नाथाडोई, हादकपुर तिपरजोत, मुकरपुरी एवं सद्दोबैर आदि में स्थित संतोषजनक है। समाचार लिखे जाने तक हरिद्वार बैराज से 36498 क्यूसेक्स , बिजनौर बैराज से 22234 , खो बैराज शेरकोट से 50013 क्यूसेक्स जल डिस्चार्ज किया जा रहा है।
| पाठक संख्या |
