किरतपुर-चार थानों की पुलिस ने अंशुल का‌ रिमांड किया पेश, न्यायालय ने मांगा अपराधिक इतिहास, पुलिस की सूझबूझ से बचा दोनों पक्षों में टकराव - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

शनिवार, 18 मई 2024

किरतपुर-चार थानों की पुलिस ने अंशुल का‌ रिमांड किया पेश, न्यायालय ने मांगा अपराधिक इतिहास, पुलिस की सूझबूझ से बचा दोनों पक्षों में टकराव

Newsnetworkindia


किरतपुर क्षेत्र में सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर वायरल हुई ऑडियो रिकॉर्डिंग में हिंदु जागरण मंच के पूर्व जिला संयोजक अंशुल आर्य पुत्र पारेश सिंह निवासी ग्राम सकरपुरी थाना किरतपुर द्वारा अपने साथी के साथ बात करते हुए जाट नेताओं व जाट समाज के विरुद्ध अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया था। इससे नाराज बड़ी संख्या में जाट समाज के युवाओं ने किरतपुर थाने पहुंचकर आरोपी अंशुल आर्य व साथी पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की मांग की थी। पुलिस ने वायरल ऑडियो के आधार पर संबंधित युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार की शाम पुलिस ने अंशुल राजपूत को गिरफ्तार कर शनिवार की सुबह चार थानों के पुलिस कर्मियों की कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय नजीबाबाद में रिमांड में पेश किया। इस दौरान रिमांड पर आरोपी व पीड़ित पक्षों के अधिवक्ताओं ने जोरदार बहस की। इसके उपरांत न्याययिक अधिकारी ने जमानत अर्जी पर निर्णय सुरक्षित रखते हुए पुलिस से आरोपी का अपराधिक इतिहास मांगा और जमानत अर्जी पर बहस के लिए आगामी सोमवार की 20 तारीख लगा दी। अगली सुनवाई होने तक मुल्जिम को बड़ी हवेली रवाना कर दिया गया है। पुलिस द्वारा रिमांड पेश करते समय आरोपी के समर्थन में उसके समाज के लोग न्यायालय परिसर में नारेबाजी कर रहे थे? जबकि दूसरा पक्ष नारेबाजी करने वालों को इग्नोर कर रहा था। इस बीच दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति पुलिस की सूझबूझ से बच गई।

Visit counter For Websites
पाठक संख्या