हल्दौर क्षेत्र की झालू चौकी के अंतर्गत झालू रोड पर ग्राम गंगोडा जट्ट के पास एक लांइसेंसी पटाखा फैक्ट्री में आग लग जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है ।
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब 08.30 बजे थाना हल्दौर पुलिस को थाना क्षेत्रान्तर्गत झालू रोड पर ग्राम गंगोडा जट्ट के पास स्थित एक लांइसेंसी पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली । आग लगने की सूचना से पुलिस व ग्रामीणों में हड़कंप मच गया । सूचना मिलते ही एसपी सिटी संजीव वाजपई व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा फायर सर्विस की मदद से आग पर काबू पाया । पुलिस द्वारा पूछताछ में पता चला कि पटाखों की पैकिंग करते समय अचानक आग लग गई है । उक्त दुर्घटना में 05 लोग घायल हो गये तथा एक व्यक्ति अमित 35 वर्ष पुत्र कुलवीर निवासी ग्राम गोपालपुर थाना कोतवाली शहर की मौत हो गयी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही के उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया दिया तथा घायलों को एम्बूलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
| पाठक संख्या |
