हल्दौर क्षेत्र में सड़क पर जा रही एक जिप्सी कार अचानक खाली ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई जिससे जिप्सी चालक की मौके पर ही मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम हल्दौर क्षेत्रांतर्गत नूरपुर बिजनौर रोड पर ग्राम धनोरी के पास एक जिप्सी खाली ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। जिससे जिप्सी के चालक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुॅची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराई तो उसकी पहचान जहूर हैदर पुत्र सैयद हुसैन निवासी ग्राम बेलानी थाना नौगांवा सादात अमरोहा के रूप में हुई । जो भूमि संरक्षण विभाग बिजनौर में जेई के पद पर नियुक्त थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा के उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु भिजवाते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है ।
| पाठक संख्या |
