मंडावली - दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में 2 की मौत 3 घायल, - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

सोमवार, 5 दिसंबर 2022

मंडावली - दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में 2 की मौत 3 घायल,

Newsnetworkindia


मंडावली। नजीबाबाद हरिद्वार मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना की जानकारी पर पहुँची पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजा अस्पताल ले जाते समय दोनों युवकों की मौत हो गई घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस घटना स्थल से भागे आरोपी अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

    जानकारी के अनुसार नजीबाबाद हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम मुस्सेपुर के निकट थाना नांगल क्षेत्र की ओर से आ रही बाइक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और घटनास्थल से फरार हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 24 वर्षीय फारुख पुत्र अख्तर निवासी ग्राम कामराजपुर व उसका साथी 26 वर्षीय हमजा उर्फ विशाल पुत्र नौशाद निवासी मोहल्ला रम्पुरा थाना नजीबाबाद भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर मंडावली थाना अध्यक्ष नरेंद्र गौड़ के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल दोनों बाइक सवारों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में उनके परिजनों को सूचना दी, जिससे दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मंडावली पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटना के बाद घटनास्थल से भागे अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

वही दूसरी और सोमवार को हिमांशु पुत्र वीर सिंह ,विकुल पुत्र अज्ञात निवासी मोहनपुर नजीबाबाद से चमरोला जा रहे थे जैसे ही वह ग्राम राहतपुर खुर्द के सामने पहुँचे तो उनकी बाइक सामने से आ रही कार मीटर आ रही जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । वही कर चालक प्रमोद निवासी हल्द्वानी जो देहरादून से हल्द्वानी जा रहा था वह भी घायल हो गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया ।

web counter
पाठक संख्या