नजीबाबाद- वन विभाग की टीम का उमराव पंसारी की दुकान पर छापा, पिता पुत्र को लिया हिरासत में, - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

सोमवार, 5 दिसंबर 2022

नजीबाबाद- वन विभाग की टीम का उमराव पंसारी की दुकान पर छापा, पिता पुत्र को लिया हिरासत में,

Newsnetworkindia


नजीबाबाद। बिजनौर सामाजिक वानिकी प्रभाग की टीम ने नगर क्षेत्र में उमराव सिंह महेश कुमार पंसारी की दुकान पर छापा मारकर वहां से प्रतिबंधित जीवों के अवशेष बरामद करने का दावा करते हुए आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया। मुखबिर की सूचना व डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग के लोगों लगी प्राइवेट गाड़ी से जब वन टीम ने छापेमारी की तो क्षेत्र में खलबली मच गई।

      सोमवार को बिजनौर सामाजिक वानिकी वन विभाग की टीम ने एसडीओ बिजनौर ज्ञान सिंह के नेतृत्व में बाजार कल्लू गंज स्थित उमराव सिंह महेश कुमार पंसारी की दुकान पर छापा मारकर आरोप लगाया कि उक्त दुकानदार आयुर्वेदिक दवाओं की बिक्री के नाम पर प्रतिबंधित जीवो के अवशेषों का व्यापार कर रहा है। इस दौरान टीम ने वहां से  प्रतिबंधित जीवों के अवशेष और जानवरों के अंग बरामद करने का दावा किया है। साथ ही टीम आरोपी दुकानदार महेश कुमार व उसके पुत्र को अपने साथ ले गई। टीम में नगीना रेंजर प्रदीप कुमार, नजीबाबाद के प्रभारी रेंजर राकेश मंदोला, डिप्टी रेंजर हरगोविंद सिंह, वन‌दरोगा नितीश कुमार, रईस आदि शामिल रहे।


मुखबिर ने डीएफओ से मिलकर प्रतिबंधित पशुओं के बिक्री को किया था साझा ?

आईवीआरआई को जांच हेतु जाएगा बरामद माल

 वन विभाग के सूत्रों की माने तो नजीबाबाद नगर क्षेत्र में उमराव सिंह महेश कुमार पंसारी की दुकान पर प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष के मामले में छापेमारी के दौरान शिकायतकर्ता मुंह पर मास्क लगाकर वन टीम के साथ लगातार बना रहा, इस दौरान शिकायतकर्ता बिजनौर डीएफओ डॉ अनिल कुमार पटेल से मिला और उन्हें नजीबाबाद क्षेत्र में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष बेचे जाने की जानकारी दी, जिसके बाद इस छापेमारी का व्यूह रचा गया। तो, कस्बा जलालाबाद क्षेत्र में कई प्रतिबंधित विनियर मशीन रात्रि में चलती हुई मिल जाएंगी?

web counter
पाठक संख्या