धरणा-प्रदर्शन के लिए इन्दिरा बाल भवन को चिन्हित करते हुए नामित किए गए मजिस्ट्रेट - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

सोमवार, 28 सितंबर 2026

धरणा-प्रदर्शन के लिए इन्दिरा बाल भवन को चिन्हित करते हुए नामित किए गए मजिस्ट्रेट

News network india

बिजनौर । उच्चतम न्यायालय द्वारा अमित साहनी बनाम स्टेट ऑफ दिल्ली तथा माकपा बनाम भारत संघ के मामलों एवं अन्य विधि व्यवस्था संबंधी निर्णयों तथा प्रमुख सचिव, गृह (पुलिस) अनुभाग-4, उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के पत्र में दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी बिजनौर उमेश प्रताप सिंह द्वारा कार्यालय आदेश संख्या 1109/जे0ई0-2026 को 22 सितंबर 2026 के अंतर्गत कलेक्ट्रेट बिजनौर के परिसर को धरना-प्रदर्शन के लिए पूर्णतः निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है। इसके साथ ही जनपद मुख्यालय पर इन्दिरा बाल भवन बिजनौर को धरना-प्रदर्शन, आंदोलनों एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए चिन्हित किया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा जनपद मुख्यालय पर धरना स्थल इन्दिरा बाल भवन बिजनौर पर होने वाले धरना-प्रदर्शनों एवं आंदोलनों के सुचारू संचालन तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए दिवसवार मजिस्ट्रेट एवं उनके लिंक अधिकारियों की तैनाती की गई है।

आदेश के अनुसार सोमवार को वन्दना कुशवाह, डिप्टी कलेक्टर, कलेक्ट्रेट बिजनौर को मजिस्ट्रेट तथा रामाश्रय, उपजिलाधिकारी (न्यायिक), धामपुर को लिंक अधिकारी नामित किया गया है। मंगलवार को रामाश्रय, उपजिलाधिकारी (न्यायिक), धामपुर को मजिस्ट्रेट तथा सुश्री वन्दना कुशवाह, डिप्टी कलेक्टर, कलेक्ट्रेट बिजनौर को लिंक अधिकारी बनाया गया है। बुधवार को आशुतोष रामप्यारे जैसवाल, उपजिलाधिकारी (न्यायिक), नगीना को मजिस्ट्रेट तथा श्रीमती प्रज्ञा यादव, डिप्टी कलेक्टर, कलेक्ट्रेट बिजनौर को लिंक अधिकारी नामित किया गया है। 

गुरुवार को प्रज्ञा यादव, डिप्टी कलेक्टर, कलेक्ट्रेट बिजनौर को मजिस्ट्रेट तथा आशुतोष रामप्यारे जैसवाल, उपजिलाधिकारी (न्यायिक), नगीना को लिंक अधिकारी बनाया गया है।

इसी क्रम में शुक्रवार को जितेन्द्र सिंह वीरवाल, डिप्टी कलेक्टर, कलेक्ट्रेट बिजनौर को मजिस्ट्रेट तथा अनुराग सिंह, डिप्टी कलेक्टर, कलेक्ट्रेट बिजनौर को लिंक अधिकारी नामित किया गया है। शनिवार को अनुराग सिंह, डिप्टी कलेक्टर, कलेक्ट्रेट बिजनौर को मजिस्ट्रेट तथा जितेन्द्र सिंह वीरवाल, डिप्टी कलेक्टर, कलेक्ट्रेट बिजनौर को लिंक अधिकारी बनाया गया है।

जिलाधिकारी ने नामित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे धरना-प्रदर्शन करने वाले आयोजकों से समन्वय स्थापित करते हुए प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। नामित अधिकारी एवं उनके लिंक अधिकारी दोनों के अवकाश पर होने की स्थिति में विजय शंकर, डिप्टी कलेक्टर, कलेक्ट्रेट बिजनौर द्वारा स्थानापन्न रूप से कार्य सम्पादित किया जाएगा। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगा।

Word Counter Free
पाठक संख्या



Free Counter