शेरकोट । नगर के मोहल्ला मनिहारान निवासी एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने व मांग पूरी नही किये जाने पर तीन तलाक दिए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता जीनत पत्नी शाजेब ने आरोप लगाया कि उसका पति शाजेब दहेज के jलिए आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। आरोप है कि जेठ सन्नी पुत्र मुर्तज उस पर गलत नजर रखता था और पति की गैरमौजूदगी में उसके साथ छेड़छाड़ करता था। पीड़िता के मुताबिक सास सायदा और ननद महकी भी उसे प्रताड़ित करती थीं।
रिपोर्ट के अनुसार 19 सितंबर की रात करीब दस बजे आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि जेठ सन्नी आए दिन फोन और व्हाट्सऐप संदेशों के जरिए भी धमकी देता था। मंगलवार को भी मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए गए, जिसके बाद वह थाने पहुंची। थानाध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
| पाठक संख्या |
Free Counter
