पटाखा फैक्ट्री के पास पड़े विस्फोटक पदार्थ में धमाका, दो सगे भाई झुलसे,गंभीर साइकिल चला रहे थे दोनों भाई, तेज धमाके से दहले आसपास के गांव - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

रविवार, 20 सितंबर 2026

पटाखा फैक्ट्री के पास पड़े विस्फोटक पदार्थ में धमाका, दो सगे भाई झुलसे,गंभीर साइकिल चला रहे थे दोनों भाई, तेज धमाके से दहले आसपास के गांव

News network india


शेरकोट । क्षेत्र के ग्राम वाजिदपुर में पटाखा फैक्ट्री के ही नजदीक स्थित एक बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास पड़े विस्फोटक पदार्थ में अचानक धमाका हो गया। धमाके की चपेट में आकर वहां साइकिल चला रहे दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज आसपास के दूर-दराज के गांवों तक सुनाई दी।

बताया गया कि वाजिदपुर निवासी चंद्रवीर के पुत्र रोहित (12) और सहित (14) साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान पटाखा फैक्ट्री के नजदीक पड़े विस्फोटक पदार्थ में अचानक धमाका हो गया। दोनों भाई गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम नितिन कुमार,सीओ  अंजनी चतुर्वेदी व शेरकोट पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया।

हादसे के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि पटाखा फैक्ट्री के नजदीक विस्फोटक पदार्थ खुले में कैसे पड़ा था और उसे सुरक्षित तरीके से क्यों नहीं हटाया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जांच के बाद ही धमाके के कारण और विस्फोटक पदार्थ वहां पड़े होने की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Total Characters
पाठक संख्या



PageHits