शिक्षक नौशाद हत्याकांड: आरोपी ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर, दो तमंचे, सात जिंदा कारतूस और खोखे बरामद; पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश में हुई वारदात - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

बुधवार, 16 सितंबर 2026

शिक्षक नौशाद हत्याकांड: आरोपी ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर, दो तमंचे, सात जिंदा कारतूस और खोखे बरामद; पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश में हुई वारदात

News network india


नजीबाबाद। थाना नजीबाबाद क्षेत्र में शिक्षक नौशाद अहमद की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बुधवार को स्वयं नजीबाबाद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। उसके कब्जे से दो अवैध तमंचे, सात जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। घटनास्थल से भी दो खोखा कारतूस मिलने की बात पुलिस ने कही है।

स्कूल के बाहर घात लगाकर किया हमला

पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर को नौशाद अहमद की पत्नी खुर्शीदा की तहरीर पर पूरनपुर गढ़ी निवासी गौरव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब चार माह पहले उसने एक युवती को तालिब नामक युवक के साथ बाइक पर देखा था। उसने इसकी जानकारी युवती के भाई को दी थी। पुलिस के अनुसार गौरव को शक था कि तालिब और शिक्षक नौशाद के बीच संपर्क था और नौशाद तालिब को युवती से बातचीत के लिए प्रेरित करते थे।

पुलिस के अनुसार, घटना से करीब चार दिन पहले नौशाद ने गौरव को इस मामले से दूर रहने के लिए कहा था। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद, मारपीट और धमकी की बात सामने आई। पुलिस का कहना है कि इसके बाद गौरव के मन में नौशाद के प्रति रंजिश हो गई।

आरोपी के कथित बयान के अनुसार, 15 सितंबर को वह तमंचा और कारतूस लेकर नौशाद के स्कूल के बाहर पुलिया के पास पहुंचा। जैसे ही नौशाद स्कूल से बाहर निकले, आरोपी ने उन पर फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए नौशाद स्कूल के अंदर भागे, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।

थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद आरोपी गौरव स्वयं नजीबाबाद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से दो तमंचे, सात जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया। आरोपी की निशानदेही पर अन्य खोखा कारतूस मिलने की भी बात पुलिस ने कही है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

https://www.hitwebcounter.com/
पाठक संख्या



Characters Total