किरतपुर-कोर्ट मैरिज से नाराज ससुराल पक्ष के लोगों ने दामाद की चाकूओ से गोदकर की हत्या, - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

शनिवार, 9 सितंबर 2023

किरतपुर-कोर्ट मैरिज से नाराज ससुराल पक्ष के लोगों ने दामाद की चाकूओ से गोदकर की हत्या,


Newsnetworkindia


किरतपुर क्षेत्र में कोर्ट मैरिज से नाराज़ दुल्हन के परिजनों ने दिन दहाड़े चाकुओं से गोदकर पति की हत्या कर दी जिससे क्षेत्र के सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुँचे तथा उन्होंने पुलिस को सूचना दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मृतक के पिता की तहरीर पर कार्यवाही शुरू कर दी है । 

   जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम सराय इम्मा निवासी आसिफ उर्फ बजा 32 वर्ष पुत्र अब्दुल रशीद ने 6 वर्ष पूर्व क्षेत्र के गांव दुधली निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग के चलते कोर्ट मैरिज कर लिया था। जिससे लड़की पक्ष के लोग खुश नही थे। 2 वर्ष तक युवती को संतान ने होने पर युवती के परिजन उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गए जहां वह रह रही थी । मृतक के पिता अब्दुल रशीद ने थाने में दी तहरीर में बताया कि आसिफ के ससुराल वाले कई दिन से फोन करके उसे घर बुला रहे थे हमारे कहने पर आसिफ अपनी ससुराल दूधली चला गया जहां पर पहले से ही लाठी डंडे व चाकू लेकर बैठे ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मारपीट कर व चाकुओं से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस उसे घायल अवस्था में उसे सीएचसी में भर्ती कराया । जहां से उसे बिजनौर के लिए रेफर कर दिया गया बिजनौर पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया । आसिफ की दिन दहाड़े चाकूओ से गोदकर हुई हत्या की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई । सूचना मिलते ही आसिफ के परिजन मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मृतक के पिता अब्दुल रशीद की तहरीर के आधार पर कार्यवाही शुरू कर दी है । वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन व अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर प्रवीण रंजन सिंह ने भी मौक पर जाकर बारीकी से निरीक्षण किया तथा पुलिस को अवश्यक दिशा निर्देश दिए । बताया जाता है कि आसिफ किरतपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर था ।

Visit counter For Websites
पाठक संख्या