नहटौर क्षेत्र के ड्यूटी कर घर वापस लौट रहे हैड शिक्षक की बाइक में एक टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे शिक्षक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । जबकि टैंकर चालक टैंकर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है ।
जानकारी के अनुसार नहटौर क्षेत्र के गांव अकबरपुर गारब उर्फ सिजौली के जूनियर स्कूल में हैड शिक्षक के पद पर कार्यरत राजकुमार 33 वर्ष पुत्र रामस्वरूप निवासी फीना शनिवार की दोपहर स्कूल की छुट्टी कर बाइक द्वारा अपने घर वापस लौट रहा था । जैसे ही उसकी बाइक नहटौर नूरपुर मार्ग स्थित गांव कुंडा के पास पहुंची तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार टैंकर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे शिक्षक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा अग्रिम कार्यालय शुरू कर दी है । बताया जाता है कि शिक्षक किराए का मकान लेकर नूरपुर में रह रहा था तथा वहीं से स्कूल में आना-जाना करता था ।
| पाठक संख्या |
