ट्रांसफार्मर से उतरे करंट ने ली बैल की जान, विभाग पर लापरवाही का आरोप, हादसे के बाद भड़का मोहल्लेवासियों का आक्रोश, ट्रांसफार्मर हटाने और मुआवजे की मांग - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

मंगलवार, 29 सितंबर 2026

ट्रांसफार्मर से उतरे करंट ने ली बैल की जान, विभाग पर लापरवाही का आरोप, हादसे के बाद भड़का मोहल्लेवासियों का आक्रोश, ट्रांसफार्मर हटाने और मुआवजे की मांग

News network india


शेरकोट । नगर के मोहल्ला वीरथला में मंगलवार दोपहर बाद ट्रांसफार्मर से उतरे करंट की चपेट में आने से एक बैल की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मोहल्लेवासियों ने विद्युत विभाग पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और ट्रांसफार्मर को आबादी क्षेत्र से हटाकर सुरक्षित स्थान पर लगाने की मांग की।

मोहल्ला वीरथला निवासी धीरज राजपूत पुत्र धर्मपाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर खेत से लौटने के बाद उन्होंने अपने बैल को घर के बाहर चरने के लिए छोड़ दिया था। इसी दौरान बैल पास में रखे ट्रांसफार्मर के संपर्क में आ गया। ट्रांसफार्मर से करंट उतरने के कारण बैल की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही राजकुमार, हर्ष, जतिन, राजेश, मेघराज, सुरेंद्र कुमार समेत अन्य मोहल्लेवासी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण हादसा हुआ। उन्होंने ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराने तथा पीड़ित पशुपालक को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की।

विद्युत विभाग के जेई मोईनुद्दीन ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर टीम को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

हल्का लेखपाल छत्रपाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मौके पर जाकर जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित को नियमानुसार मुआवजा दिलाने के लिए उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

Total Characters
पाठक संख्या



PageHits