राष्ट्रीय लोकदल का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवाओं व महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

रविवार, 27 सितंबर 2026

राष्ट्रीय लोकदल का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवाओं व महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान

News network india


बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को राजमिलन बैंकट हॉल में जिला अध्यक्ष ओमपाल कश्यप की अध्यक्षता एवं जिला प्रवक्ता संजीव चौधरी के संचालन में संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी तथा विशिष्ट अतिथि चौधरी रामवीर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय लोकदल एवं प्रबुद्ध कुमार, राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय लोकदल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 


सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि त्रिलोक त्यागी ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाए तथा अधिक से अधिक युवाओं को राष्ट्रीय लोकदल से जोड़ा जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की नीतियों और उनके द्वारा किए गए कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी युवाओं के कल्याण और कौशल विकास के क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी अजीत सिंह द्वारा किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने उत्तर प्रदेश में चीनी मिलों की स्थापना तथा किसानों से जुड़े विषयों पर उनके योगदान का उल्लेख किया। त्रिलोक त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हित में महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने चकबंदी व्यवस्था और किसानों को भूमि का अधिकार दिलाने से जुड़े उनके योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह जी के विचार और नीतियां आज भी किसानों और ग्रामीण समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं।सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को गांव, न्याय पंचायत, सेक्टर एवं बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर चौधरी सरजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक, चौधरी सुखबीर सिंह, नागेंद्र पवार, अली अदनान, अशोक चौधरी, चौधरी ब्रजवीर सिंह, आशु राणा,राजेंद्र सिंह, डॉ. नीरज चौधरी, पंकज चौधरी, शेख अकरम, डॉ. भूपेंद्र चौधरी,  रेणुका चौधरी, पूनम चौधरी, हनी तोमर, चौधरी वीरेंद्र सिंह, धर्मपाल सिंह, बृजराज सिंह, चंद्रपाल वाल्मीकि, अनुराग मलिक, सुरेश कश्यप, राजेश कश्यप, मोहन सिंह कश्यप, ज्ञानेंद्र चिकारा, विश्वजीत हरेंद्र तोमर  सिंह, दीपक डबास, लवकुश फौजी, शमीम अहमद, संजीव राठी, परितोष चंदेल, शाहनवाज, हसनैन, जेदी, विनय कुमार, सुरेंद्र सिंह, सुनील कुमार, राजेंद्र सिंह चौधरी, राजेंद्र सिंह, एस.के. त्यागी, राजीव कुमार, बॉबी, सबल सिंह, सरदार मलकीत सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में जिला अध्यक्ष ओमपाल कश्यप ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Website
पाठक संख्या



Characters Total