वाजिदपुर विस्फोट कांड: सीओ ने प्रेस वार्ता में किया खुलासा, मुख्य आरोपी तसलीम को जेल भेजा टीके फायर वर्क्स का कचरा बंद भट्टे पर फेंका, पिता की तहरीर पर दर्ज हुई एफआईआर - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

रविवार, 27 सितंबर 2026

वाजिदपुर विस्फोट कांड: सीओ ने प्रेस वार्ता में किया खुलासा, मुख्य आरोपी तसलीम को जेल भेजा टीके फायर वर्क्स का कचरा बंद भट्टे पर फेंका, पिता की तहरीर पर दर्ज हुई एफआईआर

News network india


शेरकोट । वाजिदपुर विस्फोट कांड में सीओ अफजलगढ़ आलोक कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान  बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर एक अन्य पटाखा फैक्ट्री के संचालको के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

सीओ ने बताया कि एफआईआर संख्या 447/26.09.2026 के अनुसार ग्राम वाजिदपुर निवासी चंद्रवीर सिंह पुत्र जयपाल सिंह ने तहरीर दी थी कि 20 सितंबर की शाम करीब 5.15 बजे उसके दो पुत्र रोहित (16) और रोहन (14) बंद पड़े ईंट-भट्ठे पर घास काटने गए थे। वहां पटाखा फैक्ट्री के अवशेष में विस्फोट हो गया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।

तहरीर में आरोप है कि टीके फायर वर्क्स के संचालक तसलीम पुत्र यूसुफ निवासी मोहल्ला नौंधना थाना शेरकोट द्वारा भी उसी बंद भट्ठे पर अपने कारखाने का अवशेष डाला जाता था। इसी लापरवाही से हादसा हुआ। घायलों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 25 सितंबर को रोहन की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि रोहित अब भी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर टीके फायर वर्क्स के संचालक तसलीम, नईम व शाकिर समेत अन्य के खिलाफ लापरवाही से विस्फोट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी तसलीम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।

Website
पाठक संख्या



Characters Total