श्याम नारायण सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

शनिवार, 19 सितंबर 2026

श्याम नारायण सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

News network india


नहटौर । स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान के अंतर्गत श्याम नारायण सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, साफ-सफाई एवं जनजागरूकता से संबंधित आकर्षक और संदेशपरक रंगोलियां तैयार कीं। विभिन्न रंगों से सजी रंगोलियों के माध्यम से छात्राओं ने लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा एसएचएस (स्वच्छता ही सेवा) लाइव प्रदर्शन भी किया गया। लाइव प्रदर्शन के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता के महत्व, साफ-सफाई रखने तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों के प्रदर्शन की उपस्थित लोगों ने सराहना की। रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं के बीच उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रतियोगिता में संजना सैनी एवं पल्लवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आयशा एवं निशा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 20  छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद नहटौर के वरिष्ठ लिपिक विशेष कुमार उपाध्याय, लिपिक रमेश चंद शर्मा, कपिल शर्मा, सलीम अहमद, नरेंद्र चैनवाल, विशाल वर्मा एवं आशीष थौरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सहयोगी संस्था भूमि फाउंडेशन तथा आईसी टीम से देवराज ने भी सहभागिता की।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य दुष्यंत कुमार त्यागी, चिंतामणि यादव, उप प्रधानाचार्य गौतम कुमार, वीना वर्मा, सोनाली, अरुण कुमार, गौतम कुमार, क्षेत्रपाल सिंह, केहर सिंह, तरुण गौतम एवं अंकित कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया।

Find Total Words
पाठक संख्या



Visits