डम्पर की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौत,चाचा गम्भीर घायल, - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

सोमवार, 14 सितंबर 2026

डम्पर की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौत,चाचा गम्भीर घायल,

 

News network india

रेहड़ । नेशनल हाईवे पर डंपर की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर रैफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव सोतखेड़ी निवासी आफताब अहमद 32 वर्ष पुत्र स्वर्गीय शकील अहमद अपने चाचा इकबाल अहमद पुत्र जमीरूद्दीन के साथ बाइक से बिलासपुर  जनपद रामपुर से बेकरी के ओवन की मरम्मत करके अपने  घर लौट रहा था। काशीपुर हरिद्वार  नेशनल हाइवे पर रेहड़ में वन विभाग के चेक पोस्ट के नजदीक जसपुर की ओर से तेज गति से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में आफताब की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसका चाचा इकबाल अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया। चेक पोस्ट पर तैनात वनकर्मी ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी अफजलगढ़ पर भर्ती कराया जहां 

 डॉक्टरों ने आफताब को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर हालत के चलते  इकबाल को मेडिकल कॉलेज बिजनौर के लिए रेफर कर दिया । परिजनो के मुताबिक आफताब पेशे से मैकेनिक था। मृतक अपने पीछे पांच मासूम बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गया है। हादसे से परिजनो मे  कोहराम  मचा है। उधर थाना प्रभारी राजीव कुमार वर्मा ने बताया कि परिजनो के अनुरोध पर पंचनामा भरने के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया है।

Word Counter Free
पाठक संख्या



Free Counter