शिवदयाल फिलिंग स्टेशन की वर्षगांठ पर लक्की ड्रॉ स्कीम का शुभारंभ ट्रांसपोर्टरों को ईंधन और आधुनिक सुविधाओं की दी जानकारी - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

सोमवार, 28 सितंबर 2026

शिवदयाल फिलिंग स्टेशन की वर्षगांठ पर लक्की ड्रॉ स्कीम का शुभारंभ ट्रांसपोर्टरों को ईंधन और आधुनिक सुविधाओं की दी जानकारी

News network india


नहटौर । शादीपुर रोड पर गांव गिलाड़ा में स्थित श्री शिवदयाल फिलिंग स्टेशन की द्वितीय वर्षगांठ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई , जिसका उद्घाटन प्रबंधक विनिल त्यागी व रिटेल सेल्स हेड मुरादाबाद मंडल लव गोयल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया ।

सोमवार को ग्राम गिलाडा स्थित श्री शिवदयाल फिलिंग स्टेशन की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर ट्रांसपोर्ट गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कंपनी के अधिकारियों ने ट्रांसपोर्टरों और ग्राहकों को पेट्रोलियम उत्पादों के साथ परिवहन क्षेत्र के लिए उपलब्ध सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान लक्की ड्रॉ स्कीम का भी शुभारंभ किया गया।

गोष्ठी में मुख्य अतिथि रिटेल सेल्स हेड मुरादाबाद मंडल लव गोयल ने कंपनी की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और उत्पादों की जानकारी दी। सीनियर मैनेजर मुरादाबाद मंडल राजवर्धन मित्तल ने ट्रांसपोर्टरों से जुड़ी आवश्यकताओं और बेहतर सेवा उपलब्ध कराने पर चर्चा की। फ्लीट मैनेजर मुरादाबाद मंडल राहुल कुमार ने फ्लीट से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। नजीबाबाद एरिया सेल्स ऑफिसर अंकुर पवार ने भी कंपनी की सेवाओं और ग्राहकों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में बताया।

अधिकारियों ने बताया कि कंपनी डीजल और पेट्रोल के अलावा सीएनजी, एलएनजी और हाइड्रोजन की डिलीवरी भी करती है। इससे परिवहन क्षेत्र में ईंधन के विभिन्न विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में कंपनी की भूमिका बढ़ रही है। गोष्ठी में ट्रांसपोर्टरों को योजनाओं का लाभ लेने और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में ग्राहकों के लिए लक्की ड्रॉ स्कीम का शुभारंभ प्रबंधक विनिल त्यागी व रिटेल सेल्स हेड मुरादाबाद मंडल लव गोयल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया । बताया गया कि स्कीम के माध्यम से ग्राहकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा एक्सिस बैंक बैरमनगर के शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार ने बैंक की विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ट्रांसपोर्टरों और कारोबारियों के लिए बैंक की ओर से उपलब्ध सुविधाओं और योजनाओं के बारे में बताया।

फिलिंग स्टेशन के प्रबंधक विनिन त्यागी ने कहा कि दूसरी वर्षगांठ पर आयोजित गोष्ठी का उद्देश्य ग्राहकों और ट्रांसपोर्टरों से संवाद बढ़ाने तथा उन्हें कंपनी की सेवाओं और योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों और ट्रांसपोर्टरों का आभार जताया।

इस दौरान प्रबंधक विनिल त्यागी, वी के इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक शिल्पी अग्रवाल, सोहित कुमार, उदित कुमार,अरविंद कुमार,सौरव तोमर, शुभम चौधरी, गौरव कुमार, तुषार कुमार, नकुल त्यागी, खुर्शीद अहमद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Word Counter Free
पाठक संख्या



Free Counter