बिजनौर- खारी मे दरोगा सुमित राठी ने क्रिकेट विजेता टीम को बांटे पुरूस्कार - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

शुक्रवार, 2 दिसंबर 2022

बिजनौर- खारी मे दरोगा सुमित राठी ने क्रिकेट विजेता टीम को बांटे पुरूस्कार

Newsnetworkindia


हल्दौर थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी के निकटवर्ती गांव खारी मे चल रही तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शांति पूर्वक सम्पन्न हुई, जिसमें प्रथम व द्वित्तीय आने वाली टीमों को उत्साह वर्धन हेतू दरोगा सुमित राठी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।

आज़ाद क्लब खारी द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल व सेमीफाइनल मैच बिजनौर की टीमों ने जीतकर अपना दबदबा कायम रखा । झालू चौकी इंचार्ज सुमित राठी के करकमलों द्वारा विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । विजेता टीमों को प्रतियोगिता के संयोजक आजाद क्लब द्वारा प्रथम टीम को ( 11 हजार रुपए ) व द्वित्तीय टीम को (5 हजार रूपए ) का चैक तथा  ट्राफी का इनाम देकर उज्जवल भविष्य की कामना की गयी । इस दौरान नदीम प्रधान ‌ने कहा की ग्रामीण आंचलो से ही प्रतिभाएं निकलकर ऊंचे मुकाम पर पहुँचकर देश का गौरव बढाने का काम करती है।  दरोगा सुमित राठी ने कहा खेल को खेल की भावना से खेलते हुए ऊंचाइयों तक पहुंचने के साथ -साथ आपसी सौहार्द भी बढता है और स्वास्थ्य भी ठीक रहता है । इस दौरान ग्राम प्रधान नदीम अहमद अंसारी, वीडीओ मोहित कुमार,  प्रधान संगठन से सचिन मलिक, पूर्व प्रधान सोनू कुमार, मौ असलम आजाद क्लब के शुऐब अहमद,  मौ फैजान  आदि सदस्य सहित सिपाही रोहित त्यागी, नरेंद्र सिंह आदि मौजूूद रहे ।

web counter
पाठक संख्या