मामूली कहासुनी बनी हत्या की वजह, चाकू के वार से युवक की मौत; गांव में तनाव - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

रविवार, 28 जून 2026

मामूली कहासुनी बनी हत्या की वजह, चाकू के वार से युवक की मौत; गांव में तनाव

Newsnetworkindia


मंडावर थाना क्षेत्र के गांव कोहरपुर में मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। दुकान पर हुए विवाद के बाद एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 20 वर्षीय बिट्टू की गांव के ही सुरेंद्र से एक दुकान पर किसी बात को लेकर कहासुनी और गाली-गलौज हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सुरेंद्र ने चाकू निकालकर बिट्टू के सीने पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से बिट्टू मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मंडावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी सुरेंद्र के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।

घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

Website
पाठक संख्या



Characters Total