कुख्यात बदमाश आदित्य राणा के भाई समेत 8 दोषियों को उम्रकैद राकेश हत्याकांड में बिजनौर कोर्ट का बड़ा फैसला, 10.80 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

मंगलवार, 4 अगस्त 2026

कुख्यात बदमाश आदित्य राणा के भाई समेत 8 दोषियों को उम्रकैद राकेश हत्याकांड में बिजनौर कोर्ट का बड़ा फैसला, 10.80 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया

News network india


बिजनौर। बहुचर्चित राकेश हत्याकांड में जिला अदालत ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए कुख्यात बदमाश आदित्य राणा के भाई चंद्रवीर उर्फ विट्टू समेत आठ दोषियों को आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई है। अदालत ने सभी दोषियों पर कुल 10 लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। इससे पहले न्यायालय ने सभी आठ आरोपियों को हत्या और आपराधिक साजिश का दोषी ठहराया था।यह सनसनीखेज वारदात 27 सितंबर 2018 को स्योहारा थाना क्षेत्र के राना नंगला गांव में हुई थी, जब बाइक सवार हमलावरों ने राकेश कुमार की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि राकेश अपने छोटे भाई मुकेश की हत्या के मुकदमे की लगातार पैरवी कर रहे थे। इसी रंजिश के चलते उनकी हत्या की साजिश रची गई।जांच के अनुसार, 14 अक्टूबर 2017 को राकेश के भाई मुकेश की हत्या कर दी गई थी। उस मामले के मुख्य आरोपी कुख्यात अपराधी आदित्य राणा ने जेल से राकेश पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया था। मुकदमा वापस न लेने पर राकेश की हत्या की साजिश रची गई और 27 सितंबर 2018 को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मृतक की पत्नी मंतोष देवी की तहरीर पर पुलिस ने आदित्य राणा, उसकी बहन मोनिका,  रोबिन, राहुल सहित कई लोगों के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश का मुकदमा दर्ज किया था। लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने चंद्रवीर उर्फ बिट्टू, रोबिन, जयवीर, शुभम, अक्षय, पीयूष, प्रदीप और सोनू को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई, जबकि साक्ष्यों के अभाव में तीन आरोपियों को बरी कर दिया।मामले का मुख्य आरोपी आदित्य राणा वर्ष 2022 में पुलिस हिरासत से फरार हो गया था और 1 अप्रैल 2023 को स्योहारा क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। वहीं, एक अन्य आरोपी राहुल की मुकदमे के दौरान ही मृत्यु हो गई थी।इस फैसले को लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे पीड़ित परिवार के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

Find Total Words
पाठक संख्या



Visits