बिजनौर । शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर के जी सिंह ने प्रोबेशन विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह वन स्टाप सेंटर धामपुर में स्थाई पुलिस चौकी के निर्माण के लिए पत्रावली प्रस्तुत करें। बैठक के दौरान प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी विमल चौबे ने जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के कार्यों व अब तक किए गए कार्यों की अधतन स्थिति के बारे में तथा सदस्यों के विभिन्न दायित्वों के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी।
प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कहा कि ब्लॉक व ग्राम स्तर पर बाल कल्याण समिति का गठन किया जाए। उन्होंने बाल अपचारियों के संदर्भ में भी संबंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली तथा कहां की उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में भी जानकारी रखी जाए।
उन्होंने बताया कि तहसील धामपुर के नगीना रोड पर चक शहजानी में 100 बेड के सरकारी अस्पताल पर वन स्टॉप सेंटर बनाया गया है, जिसमें स्थाई पुलिस चौकी की स्थापना कराई जाएगी। उन्होंने बाल श्रम के उन्मूलन हेतु किए गए कार्यों व विशेष अभियान के संदर्भ में जानकारी दी। किशोर न्याय बोर्ड के कार्यों के संदर्भ में जानकारी दी तथा जिले में भिक्षावृक्ति एवं बालकों में नशाखोरी रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम कराए जाने के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी व समिति सदस्य मौजूद रहे।
| पाठक संख्या |
Free Counter
