टेबल फैन में उतरे करंट से महिला की मौत, 4 बेटियों व एक बेटे के सिर से उठा मां का साया घर में बेटे के साथ थी अकेली, - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

टेबल फैन में उतरे करंट से महिला की मौत, 4 बेटियों व एक बेटे के सिर से उठा मां का साया घर में बेटे के साथ थी अकेली,

Newsnetworkindia


शेरकोट। मुबारकपुर कुंडा गांव में शुक्रवार दोपहर करंट लगने से एक विवाहिता की मौत हो गई। हादसे के समय महिला अपने 6 माह के बेटे के साथ घर में अकेली थी। जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय रीता पत्नी अतुल प्रजापति शुक्रवार को घर पर थीं। उनकी चारों बेटियां स्कूल गई थीं। पति अतुल अपने दो भाइयों के साथ नागपुर में मजदूरी करता है। ससुर जागन सिंह घास लेने जंगल गए थे और सास सर्वेश देवी बाहर गाय को नहला रही थीं। रीता कमरे में अपने 6 माह के बेटे के साथ थी। काफी देर तक बच्चे के रोने की आवाज सुनकर सास ने आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। कमरे में जाकर देखा तो रीता जमीन पर बेहोश पड़ी थीं और बेटा बेड पर रो रहा था।परिजन आनन-फानन में रीता को धामपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतका के देवर तरुण के अनुसार कमरे में टेबल फैन चल रहा था। आशंका है कि फैन को छूते समय रीता करंट की चपेट में आ गईं।

इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। रीता अपने पीछे 4 बेटियों और 6 माह के बेटे को छोड़ गई हैं। सूचना मिलने के बाद पति अतुल नागपुर से घर के लिए रवाना हो गया है। गांव में मातम का माहौल है।

Word Counter Free
पाठक संख्या



Free Counter