पथरी का ऑपरेशन कराने गए धामपुर निवासी गौरव शर्मा की मौत मृतक के परिजनों ने लगाया चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

गुरुवार, 6 अगस्त 2026

पथरी का ऑपरेशन कराने गए धामपुर निवासी गौरव शर्मा की मौत मृतक के परिजनों ने लगाया चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप

News network india


धामपुर । गुर्दे की पथरी के ऑपरेशन के लिए गौरव शर्मा पुत्र क्षेत्रपाल शर्मा , निवासी पहाड़ी दरबाजा, धामपुर को 4 अगस्त को अटल चौक सिविल लाइन , मुरादाबाद स्थित एक हास्पिटल के चिकित्सकों से परामर्श किया  । आशुतोष शर्मा का आरोप है कि चिकित्सकों के परामर्श अनुसार 5 अगस्त को दोपहर लगभग 1 बजे गौरव शर्मा अपनी बहन मीनाक्षी शर्मा एवं छोटे भाई चक्रेश शर्मा के साथ हास्पिटल में पहुँचे। लगभग 2 बजे युवक को ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया, लगभग 3 घंटे बाद चिकित्सकों ने आनन-फानन में एक एम्बुलेंस बुलाकर गौरव शर्मा को निकट के कई प्रतिष्ठित हास्पिटल होते हुए भी मुरादाबाद स्थित एक हास्पिटल भेज दिया, जो कि ऑपरेशन करने वाले अस्पताल से काफी दूर है । एम्बुलेंस चालक गौरव शर्मा को दूसरे हास्पिटल में छोड़कर रफूचक्कर हो गया । जानकारी मिलने पर मृतक का भाई जब धामपुर से मुरादाबाद हास्पिटल पहुँचा तो चिकित्सकों ने कुछ दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराये । इसके कुछ समय बाद ही  गौरव शर्मा को मृत घोषित करते हुए शव को ले जाने का कहा गया। मृतक के भाई ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर मौत होने की एफआईआर पुलिस थाना सिविल लाइन मुरादाबाद में दर्ज कराकर दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में दण्डात्मक कार्यवाही की मांग की । समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव पोस्टमार्टम हेतु पोस्टमार्टम हाऊस मुरादाबाद में रखा गया है ।

Age in weeks Counter
पाठक संख्या



Website Visits