शेरकोट । थाना शेरकोट क्षेत्र के ग्राम वाजिदपुर निवासी एक महिला ने एक युवक पर अपनी 21 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर पुत्री की तलाश कराते हुए उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर में मुन्नी देवी पत्नी खूब सिंह निवासी ग्राम वाजिदपुर ने बताया कि 22 अगस्त की सुबह करीब चार बजे उसकी 21 वर्षीय पुत्री राशी घर से लापता हो गई। आरोप है कि ग्राम उमरी थाना नूरपुर निवासी मुनेश नामक युवक उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। काफी तलाश के बाद भी पुत्री का कोई पता नहीं चल सका।
पीड़िता की मां ने थाना शेरकोट पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और मामले में रिपोर्ट दर्ज कर युवती की बरामदगी तथा आरोपी युवक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
| पाठक संख्या |
Free Counter
