फास्टैग रिचार्ज के नाम पर साइबर ठग ने वाहन स्वामी के खाते से उड़ाए 95 हजार रुपये - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

सोमवार, 16 नवंबर 2026

फास्टैग रिचार्ज के नाम पर साइबर ठग ने वाहन स्वामी के खाते से उड़ाए 95 हजार रुपये

News network india


रेहड़। फास्टैग रिचार्ज के नाम पर साइबर ठग ने वाहन स्वामी के बैंक खाते से 95 हजार रुपये उड़ा लिए। वाहन स्वामी के खाते से दो अलग-अलग ट्रांजैक्शन कर रुपये निकाल लिए गए। ठगी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात मोबाइल नंबर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्र के ग्राम कल्लूवाला निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र चंदन सिंह ने थानाध्यक्ष को दी तहरीर में बताया कि 18 अक्टूबर को वह अपनी गाड़ी का फास्टैग रिचार्ज कर रहा था, जो उस समय नहीं हो पाया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया जिस पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि आपका फास्टटैग रिचार्ज हो जाएगा आप एक ऐप डाउनलोड कर लो। उसने अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक को क्लिक करके ऐप को डाउनलोड कर लिया। फिर अज्ञात व्यक्ति ने उससे व्हाट्सएप स्क्रीन शेयर करने को कहा। उसने जैसे ही स्क्रीन शेयर की उस अज्ञात व्यक्ति ने उसके मोबाइल का एक्सेस ले लिया और 19 अक्टूबर 26 को उसके भारतीय स्टेट बैंक के खाते से 85000 व 10000 के दो ट्रांजैक्शन कर 95000 उड़ा लिए। थानाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात मोबाइल नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस खाता नंबरों की डिटेल खंगाल रही है। बैंकों से उन खातों की जानकारी मांगी है, जहां पैसा गया है।

Find Total Words
पाठक संख्या



Visits