नगीना । बाइक की टक्कर से लूना विक्की चालक बायोवृद्ध की मौत हो गई बुजुर्ग मृतक दवाई लेने अस्पताल आ रहा था की अस्पताल के सामने बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के ग्राम माहरतपुर कला उर्फ पुरैनी निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग राम सिंह सैनी बुधवार की दोपहर 2 बजे अपनी लूना विक्की से सवार होकर राष्ट्रीय राजमार्ग नगीना धामपुर स्थित पुरैनी से सेटी पीएचसी दवाई लेने जा रहा था जब वह पीएचसी के गेट के सामने पहुंचे तभी सामने से एक बाइक पर सवार दो युवक तीव्र गति से धामपुर की ओर जा रहे थे के अनियंत्रित होकर अज्ञात बाइक चालक ने लुना को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगने से बुजुर्ग राम सिंह कि मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सुनकर महारतपुर कला उर्फ पुरैनी व पुरैनी खास के सैकड़ो लोग इकट्ठा हो गए सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची बुजुर्ग को नगीना सीएचसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सा कौन है उसे म्रत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक के पुत्र हेतराम सैनी ने घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
| पाठक संख्या |
Visits
