चोरी की 14 बैटरियों के साथ आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद नगीना देहात पुलिस ने किया चोरी की घटनाओं का खुलासा - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

रविवार, 22 नवंबर 2026

चोरी की 14 बैटरियों के साथ आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद नगीना देहात पुलिस ने किया चोरी की घटनाओं का खुलासा

News network india


बिजनौर। नगीना देहात थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 12 बड़ी बैटरियां, बढ़ापुर थाना क्षेत्र से चोरी हुई दो छोटी बैटरियां तथा वारदात में प्रयुक्त एक सफेद-नीले रंग का ई-रिक्शा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 21 नवंबर 2026 को ग्राम मोहल्ला विश्नोई सराय निवासी सचिन विश्नोई पुत्र रोहिताश विश्नोई ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में चार बसों से आठ बैटरियां चोरी होने के साथ ही ग्राम कोटकादर निवासी सोनू कुमार के महिंद्रा ट्रैक्टर और ग्राम चंदनवाला निवासी रिंकू के डंपर से भी बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया था। इस संबंध में थाना नगीना देहात में मुकदमा अपराध संख्या 269/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने 22 नवंबर को प्रकाश में आए आरोपी दिलशाद पुत्र इकरार निवासी ग्राम कोटकादर, थाना नगीना देहात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की 12 बड़ी बैटरियां, थाना बढ़ापुर क्षेत्र से चोरी की गई दो छोटी बैटरियां और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया।

पूछताछ में आरोपी ने नगीना देहात और बढ़ापुर थाना क्षेत्र में बैटरियां चोरी करने की बात स्वीकार की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ नगीना देहात और बढ़ापुर थानों में चोरी से संबंधित दो मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक विपिन कुमार, उपनिरीक्षक हिमांशु शर्मा तथा कांस्टेबल सन्नी मलिक, मनोज कुमार, अमजद खान और सौरभ राणा शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Total Characters
पाठक संख्या



PageHits