स्योहारा -अनाज व्यापारी को गोली मारकर लूटे 4 लाख 80 हजार रुपये -घायल को सीएससी में कराया गया भर्ती, - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

बुधवार, 15 मई 2024

स्योहारा -अनाज व्यापारी को गोली मारकर लूटे 4 लाख 80 हजार रुपये -घायल को सीएससी में कराया गया भर्ती,

Newsnetworkindia


स्योहारा थाने के सहसपुर से  पैसे लेकर  ग्राम रैहनी जा रहे एक व्यापारी को बाईक सवार चार बदमाशों ने गोली मार दी और रुपयों से भरा थैला लूटकर फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग मे हड़कंप मच गया । घायल व्यापारी को 108 की मदद से स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। बैग में करीब 4 लाख 80 हजार रुपए बताये जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही उच्च अधिकारीयो ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी हासिल की और पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा सहसपुर के मोहल्ला अफगनान निवासी मौहम्मद नाजिम पुत्र लियाकत हुसैन अनाज का व्यापार करता है। बुधवार की शाम को नाजिम ग्राम रहनी में अनाज का पैसा देने जा रहा था,इसके बाद उसे जसपुर जाना था। आरोप है कि ग्राम महमूदपुर के निकट बाइकों पर सवार 04 बदमाशों ने उसे जबरन रोका और बेग छीन लिया। आरोप है कि विरोध करने पर बदमाशों ने नाजिम को गोली मार कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस व क्षेत्र में हड़कम्प मच गया, वहीं आनन फानन में पहुंची पुलिस ने  राहगीरों के सहयोग से घायल नाजिम को 108 एम्बुलेंस की मदद से सीएससी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है ।


पुलिस अधीक्षक ने स्योहारा पहुँचकर घायल से ली जानकारी 


 एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि उसके हाथ में गोली लगी है। घायल की हालत खतरे से बाहर है। व्यापारी द्वारा 4 लाख 80 हजार रुपए की लूट बताई गई है। बदमाशों की धरपकड़ करने का निर्देश अधिकारियों ने दिया है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने भी स्योहारा पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।


लूट की घटना से फैली सनसनी


मुरादाबाद हाईवे पर व्यापारी के साथ हुई लूट से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिस हाइवे पर 24 घंटे वाहनों का आवागमन जारी रहता हो उस हाईवे पर बदमाशों द्वारा व्यापारी के साथ लूट की घटना को अंजाम देते हुए गोली मारना सबको चौंकाने वाला मामला है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

Visit counter For Websites
पाठक संख्या