बिजनौर -मामा ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो भांजो पर चाकू से किया हमला ,एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

बुधवार, 15 मई 2024

बिजनौर -मामा ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो भांजो पर चाकू से किया हमला ,एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल,

Newsnetworkindia


बिजनौर क्षेत्र में विवाहिता को उसकी ससुराल भेजने को लेकर चल रहे विवाद में मामा ने अपने पुत्र व अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने दो भांजे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया । जिससे एक भांजे की मौत हो गई जबकि दूसरा भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है ।

जानकारी के अनुसार  इंतजार उर्फ भूरा 27 व जावेद पुत्रगण इश्तकार निवासी बेगावाला थाना कोतवाली शहर  की ममेरी बहन का अपने पति व ससुरालीजनों से विवाद को लेकर इंतजार उर्फ भूरा व जावेद उपरोक्त का अपने मामा इकबाल व इकबाल के पुत्रों से झगडा हो गया। झगडे में इकबाल व इकबाल के पुत्रों ने इंतजार व जावेद को चाकू मारकर घायल कर दिया, जिसमें इंतजार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी तथा जावेद गम्भीर रूप से घायल है, जिसे हायर सेन्टर रेफर किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा दो व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लिया गया है तथा शव को पंचायतनामा की कार्यवाही के उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। 

इस संबंध में एसपी सिटी संजीव वाजपेई ने बताया कि मामा भांजो में विवाद हो गया था जिसमें मामा ने भांजों पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें एक भांजे की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है । उन्होंने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, पूछताछ की जा रही है , तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Visit counter For Websites
पाठक संख्या