बिजनौर-दो बाइको की टक्कर होने पर एक बाइक को ट्रक ने कुचला, मां बेटी की दर्दनाक मौत, - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

शुक्रवार, 17 मई 2024

बिजनौर-दो बाइको की टक्कर होने पर एक बाइक को ट्रक ने कुचला, मां बेटी की दर्दनाक मौत,

Newsnetworkindia


बिजनौर क्षेत्र के बैराज रोड पर दो बाइको की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार दंपति तथा उनकी बेटी को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया । हादसे में मां बेटी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि पिता व एक पुत्री को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खदाना निवासी भीष्म कुमार 32 वर्ष पुत्र यशपाल अपनी पत्नी उजाला 26 वर्ष तथा दो पुत्रियों 4 वर्षीय कनिष्का को साथ लेकर शुक्रवार सुबह बैराज मार्ग पर जा रहा था । बताया जाता है कि जब उनकी बाइक माउंट लिट्रा स्कूल के पास पहुंची तो एक बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे उनकी बाइक सड़क पर गिर गई जिसे पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया । हादसे में उजाला तथा कनिष्का की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि भीष्म कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायल भीष्म को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 

इस संबंध में जब प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों बाइक व ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है तथा शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

Visit counter For Websites
पाठक संख्या