नूरपुर-एक 13 वर्षीय किशोरी ने अपनी दो सौतेली बहनों की दुपट्टे से गला घोटकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी किशोरी को किया गिरफ्तार, - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

शुक्रवार, 17 मई 2024

नूरपुर-एक 13 वर्षीय किशोरी ने अपनी दो सौतेली बहनों की दुपट्टे से गला घोटकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी किशोरी को किया गिरफ्तार,

Newsnetworkindia


नूरपुर क्षेत्र के ग्राम गोहावर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है । जिसमे एक 13 वर्ष की किशोरी से अपनी दो छोटी 7 वर्षीय व पांच वर्षीय सौतेली बहनो का दुपट्टे से गला घोंटकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया । सूचना पर पहुँची पुलिस ने हत्यारोपी किशोरी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात करीब 12:30 बजे नूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोहावर जैत निवासी सहदेव सैनी की 13 वर्षीय बड़ी बेटी ने अपनी दो सौतेली बहन ऋतु उर्फ रिया 7 वर्ष व पवित्रा 05 वर्ष की हत्या होने का शोर मचाया। शोर सुनकर एकत्र हुई भीड़ ने दो बच्चियों के शव पड़े दखे तो उन्होंने अस्करीपुर भट्टे पर मजदूरी कर रहे उनके पिता व पुलिस को सूचना दी । रात में ही पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन एएसपी नगर संजीव वाजपेई, एएसपी ग्रामीण राम अर्ज व सीओ चांदपुर भरत सिंह सोनकर के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने पिता को ढांढस बांधते हुए उचित व न्यायपूर्ण कार्रवाई का भरोसा दिया। बताया जाता है कि बार-बार बयान बदलने पर पुलिस को मृतिकाओं की बड़ी 13 वर्षीय बहन पर शक हुआ तो रात में ही पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने ले आयी। पूछताछ में पहले तो उसने दो अज्ञात लोगों द्वारा घर मे घुसकर उसकी बहन ऋतु उर्फ रिया व पवित्रा की हत्या की बात कही। लेकिन जब पुलिस ने उसकी बात पर यकीन नहीं किया और उससे सवाल जवाब किया तो वह टूट गई और उसने स्वीकार किया कि पिता की खराब हालत के कारण स्वयं ही दोनों बहनों की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की है। बताया जाता है कि पुलिस पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि हत्यारोपी किशोरी घर का सारा कामकाज करती थी। इस कारण वह काफी परेशान रहती थी। बताया जा रहा है कि लड़कियों की मां सविता ने 2 शादी की है। करीब 12 वर्ष पूर्व उसने पहले पति पुखराज को छोड़ दिया था। पहले पति पुखराज से 9 और 13 साल की बेटी है, जबकि दूसरे पति सहदेव से डेढ साल का बेटा और 11 वर्ष,7 वर्ष की श्रुति उर्फ रिया और 5 साल की बेटी पवित्रा थी। फिलहाल पुलिस इस मामले में और जानकारी जुटाने में लगी हुई है ।

Visit counter For Websites
पाठक संख्या