स्योहारा-पढ़ाई की वजहा गुरु जी बच्चों से धुलवा रहे बाइक वीडियो वायरल, वायरल वीडियो को देख चढ़ा अभिभावकों का पारा, कार्रवाई की उठाई मांग, - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

शनिवार, 18 मई 2024

स्योहारा-पढ़ाई की वजहा गुरु जी बच्चों से धुलवा रहे बाइक वीडियो वायरल, वायरल वीडियो को देख चढ़ा अभिभावकों का पारा, कार्रवाई की उठाई मांग,

Newsnetworkindia


स्योहारा क्षेत्र के बेसिक स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था की बदहाल तस्वीर के रोज नए किस्से सामने आ रहे हैं। दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए छात्र-छात्राओं से स्कूल परिसर की सफाई कराने के बाद अब एक ओर वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में गुरु जी पढ़ाई की जिम्मेदारी को भूलकर छात्र-छात्राओं से अपनी ही बाइक की धुलाई व सफाई कराते हुए नजर आ रहे हैं। तेजी से वायरल हो रहे वीडियो के बाद अब एक और जहां शिक्षाधिकारियों के बीच हड़कंप मचा है ,तो वही गुस्साए अभिभावकों ने भी दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की आवाज उठाई है। शुक्रवार को फिर एक सरकारी अध्यापक द्वारा शिक्षा का हनन करने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में ग्राम जमापुर स्थित सरकारी विद्यालय में तैनात अध्यापक द्वारा छात्रों से अपनी बाइक धुलवाई जा रही हैं। अध्यापक के हाथ में डंडा भी साफ दिखाई दे रहा हैं। इससे पूर्व गांव गुरदासपुर के सरकारी विद्यालय में छात्रों से ठेली में फावड़े से मिट्टी भरवाने का वीडियो वायरल हुआ था। 

इस संबंध में जब स्कूल के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा मोटरसाईकिल धुलवाने का आरोप गलत हैं। बच्चे खड़ी हुई बाईक पर खुद ही पाईप द्वारा पानी डाल रहे थे। किसी अध्यापक ने मजाक में वीडियो बनाई थी। 

इस संबंध में जब बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरण यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले का संज्ञान लेकर जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी मिलने पर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Visit counter For Websites
पाठक संख्या