नूरपुर-पुलिस ने लुट व चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

शनिवार, 8 जून 2024

नूरपुर-पुलिस ने लुट व चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार,

Newsnetworkindia


नूरपुर पुलिस ने लूट व चोरी की 05 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 अभियुक्तों को चोरी किए गए व लुटे गये 03 मोबाइल फोन, नगदी एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। 

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार 04 अप्रैल 2024 को यतेन्द्र कुमार पुत्र बाबूराम शर्मा निवासी मानसरोवर कॉलोनी थाना कोतवाली शहर बिजनौर ने थाना कोतवाली शहर पर तहरीर देकर बताया कि 03 अप्रैल 2024 को शाम के समय वह अपनी इन्वर्टर, बैट्री की दुकान बंद करके 50 हजार रुपये की नकदी लेकर मोटरसाइकिल द्वारा घर जा रहा था। इसी दौरान वैदिक नगर एवं मानसरोवर के बीच खडे चार अज्ञात लोगों ने उसे धक्का देकर नगदी छीनकर अपनी मोटरसाइकिलों से भाग गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। दूसरी और 06 जून 2024 को अनीता पत्नी भीष्मपाल निवासी ग्राम फीना शिवालाकला बिजनौर द्वारा थाना नूरपुर पर तहरीर दी गयी कि खालसा इंटर कॉलेज के पास एक बाईक पर सवार तीन अज्ञात लडकें उसका पर्स छीनकर ले गये, जिसमें उसकी एक सोने की चैन व 2 हजार रूपये थे। तहरीर के आधार पर थाना नूरपुर पर अज्ञात मे मुकदमा पंजीकृत किया गया। 07 जून 2024 को नीशू निर्वाल पत्नी राहुल निर्वाल निवासी ग्राम छज्जूपुरा थाना नहटौर ने थाना नूरपुर पर तहरीर दी कि अज्ञात चोर उसका बैग जिसमें एक एन्ड्रॉयड मोबाइल, आधार कार्ड, 5500 रूपये व एटीएम कार्ड रखा था को चोरी कर ले गये। तहरीर के आधार पर थाना नूरपुर पर अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत किया गया। 08 जून 2024 को दिलशाद अहमद पुत्र याकूब निवासी ग्राम मुजफ्फरपुर नन्हेडा थाना नहटौर जनपद बिजनौर ने थाना नहटौर पर तहरीर दी कि 07 जून 2024 को वह अपनी पत्नी के साथ नहटौर से नन्हेडा जा रहा था, जैसे ही वह लघुशंका के लिये रास्ते में रुका तो अज्ञात चोर उसकी पत्नी का पर्स जिसमें 500 रुपये तथा एक ओप्पो कम्पनी का मोबाइल था को चोरी कर ले गये है। तहरीर के आधार पर थाना नहटौर पर अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत किया गया। 08जून 2024 को आरती पत्नी अंकित कुमार निवासी ग्राम मोहनपुर थाना हल्दौर जनपद बिजनौर ने थाना नहटौर पर तहरीर दी कि 07 जून 2024 को वह अपने पति के साथ बाइक पर अपने मायके नन्हेडा जा रही थी तो रास्ते में बाइक रोककर बच्चों को शौच कराने लगी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक उसका पर्स जिसमें सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं 3500 रुपये की नगदी थी को छीनकर भाग गये। तहरीर के आधार पर थाना नहटौर पर अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर उपरोक्त अभियोगों में 03 अभियुक्तगण प्रद्युम्न पुत्र टीकम सिंह , अंकित पुत्र हेमराज सिंह व शेखर पुत्र दलवीर सिंह निवासीगण अखेडा (बालापुर )थाना नहटौर जनपद बिजनौर के नाम प्रकाश में आये। जनपद में अपराध की रोकथाम एवं लूट व चोरी की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना नूरपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त मामलों में प्रकाश में आये 03 अभियुक्तगण प्रद्युम्न पुत्र टीकम सिंह ,अंकित पुत्र हेमराज सिंह व शेखर पुत्र दलवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किये गए व छीने गये 03 मोबाइल फोन, 12 हजार रुपये की नगदी एवं घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाईकिल बरामद की गयी।अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम तीनो मिलकर महिलाओं के पर्स व रूपये आदि लूटकर व चोरी करके भाग जाते है। तथा पर्स व बैग आदि में जो रूपये व कीमती वस्तुएं मिलती है उन्हें आपस में बांट लेते है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार गंगवार ,वरिष्ठ उप निरीक्षक उमेशचन्द्र,उप निरीक्षक मोहम्मद यासीन ,उप निरीक्षक अनिल कुमार हैड कांस्टेबल सचिन मलिक,कांस्टेबल सविन्द्र नागर, सचिन, अमित कुमार, आर्यन, गौरव तोमर, सिद्धान्त,बोबी, विपुल कुमार, विकास कुमार आदि शामिल रहे ।

Visit counter For Websites
पाठक संख्या