नहटौर-जमीनी विवाद में चचेरे भाइयों ने की थी तहेरे भाई की पीट पीटकर हत्या, 12 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार, - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

गुरुवार, 6 जून 2024

नहटौर-जमीनी विवाद में चचेरे भाइयों ने की थी तहेरे भाई की पीट पीटकर हत्या, 12 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार,

Newsnetworkindia


नहटौर नगर के मौहल्ला ईदगाह निवासी सगे भाईयों शमीम अहमद व वसीम में पारिवारिक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, आरोप है कि करीब दो माह पूर्व वसीम ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर उक्त विवादित जमीन पर लिंटर डालकर कब्जा कर लिया था। पीड़ित शमीम ने इस मामले की शिकायत पुलिस व प्रशासन से करते हुए कब्जे को हटवाने की मांग की थी। आरोप है कि बुधवार की रात वसीम व उसके पुत्रों ने शमीम अहमद के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। बताया गया कि घायल शमीम अपने पुत्र शादाब व पुत्री के साथ थाने में शिकायत करने पहुंचा। इस दौरान दूसरे पक्ष ने घायल शमीम के दूसरे पुत्र दिलशाद 40 वर्ष पर भी हथियारों से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और तहरीर लेकर पीड़ित के खिलाफ ही थाने में पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने घायल दिलशाद को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाँ उपचार के दौरान दिलशाद की मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सर्वम सिंह ने मौका मुआयना कर स्थानीय पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं, पुलिस ने मामले में मृतक के भाई शादाब आलम पुत्र शमीम अहमद निवासी मौहल्ला तकिया गढ़ी पश्चिमी नहटौर की तहरीर पर नामजद आरोपी वसीम पुत्र अब्दुल रशीद, मुकीम पुत्र वसीम, शहबाज पुत्र वसीम, असद पुत्र वसीम, अनस पुत्र वसीम ,मुस्तकीम पुत्र वसीम ,अमन पुत्र वसीम ,उजैफ पुत्र वसीम ,शन्नो पत्नी वसीम, किश्वर पुत्री वसीम , अलीम पुत्र जमालुद्दीन निवासीगण मौहल्ला तकिया गढी पश्चिमी नहटौर व तालिब पुत्र अकील निवासी मौहल्ला शेखान नहटौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। 

जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्तगण वसीम पुत्र अब्दुल रशीद व शहबाज पुत्र वसीम निवासीगण मौहल्ला तकिया गढ़ी पश्चिमी नहटौर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त वसीम की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल डंडा बरामद किया गया है। शेष अभियुक्तो की गिरफ्तार के प्रयास किया जा रहे हैं । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी,उप निरीक्षक सरताज खान ,उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ,हैड कांस्टेबल आर्यन कुमार ,हैड कांस्टेबल संदीप कुमार ,कांस्टेबल दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे ।

Visit counter For Websites
पाठक संख्या