अफजलगढ़- पुरानी रंजिश के चलते राशन डीलर की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने किया सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

गुरुवार, 6 जून 2024

अफजलगढ़- पुरानी रंजिश के चलते राशन डीलर की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने किया सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज,

Newsnetworkindia


अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव हिदायतपुर चौहड़वाला में पुरानी रंजिश के चलते राशन डीलर नसीम अहमद उर्फ बाबू की गोली मारकर हत्या कर दी गई तथा सभी आरोपी हत्या कर मौके से फरार हो गए। परिजनों का आरोप है कि हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई तथा गांव के ही अख्लाक, आफताब व शहजाद तथा उनके चार अन्य साथियों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुष्कर सिंह मेहरा, कस्बा इंचार्ज सुमित राठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए,लेकिन परिजनों ने उन्हें शव नहीं उठाने दिया। ग्रामीणों व परिजनों ने करीब साढ़े पांच घंटे तक हंगामा किया और एसपी नीरज कुमार जादौन को बुलाने की मांग पर अड़ गए तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। वही घटनास्थल पर एसपी नीरज कुमार जादौन,एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल व सीओ अफजलगढ़ अर्चना सिंह  पहुंचे तथा परिजनों के आश्वासन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। इस दौरान एसपी नीरज कुमार जादौन ने परिजनों को आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पुलिस ने मृतक के भतीजे महबूब की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

गौरतलब है कि लगभग चार वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव हिदायतपुर चौहड़वाला निवासी राशन डीलर नसीम अहमद उर्फ बाबू 55 वर्ष पुत्र शब्बीर अहमद ने अपने गांव में ही एक दुकान सेटरिंग के सामान की खोल रखी थी। गांव के ही कुछ लोग उसकी दुकान पर सेटरिंग का सामान लेने पहुंचे जहां सामान न होने के दौरान उन्हें मना किया गया तो किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान राशन डीलर नसीम अहमद उर्फ बाबू व‌ उसका पुत्र सलमान आदि घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के भी कुछ लोग घायल हो गए थे। राशन डीलर नसीम अहमद उर्फ बाबू के पुत्र सलमान की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। दोनों पक्षों में इस बात को लेकर काफी समय से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। मृतक के भतीजे महबूब अहमद पुत्र समीम अहमद निवासी गांव हिदायतपुर चौहड़वाला ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह वह अपने पिता समीम अहमद व गांव के ही कुछ लोगों के साथ खेतों पर धान की पौध में पानी लगाने के लिए आये थे। इस दौरान खेत पर चाचा नसीम अहमद मुकदमे की तारीख में साथ ले जाने के लिए आये थे। तभी पीछे से जंगल की ओर से आये अख्लाक व आफताब व अन्य पांच लोग ने  चाचा नसीम अहमद उर्फ बाबू पर हमलावर हो गये। अख्लाक आदि ने चाचा नसीम अहमद उर्फ बाबू पर पीछे की और से सर में अवैध तमंचे से गोली मार दी। तथा दो लोगों ने भी फायरिंग की‌। चाचा नसीम अहमद उर्फ बाबू पर ताबड़तोड़ गोली चला दी, जिसमें चाचा नसीम अहमद उर्फ बाबू की मौके पर ही मौत हो गई तथा सभी आरोपी हत्या कर मौके से फरार हो गए। उधर थानाध्यक्ष पुष्कर सिंह मेहरा ने बताया के गांव हिदायतपुर चौहड़वाला निवासी मृतक राशन डीलर नसीम अहमद उर्फ बाबू के 20 वर्षीय पुत्र सलमान अहमद को चार वर्ष पूर्व रंजिश के दौरान गांव के ही लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी ।  जिसका अफजलगढ़ थाना पुलिस में गैर इरादन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।, जो अदालत में विचाराधीन है। मृतक नसीम अहमद उर्फ बाबू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाने की तैयारी शुरू कर दी है। मृतक के भतीजे महबूब की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दब‍िश दी जा रही है। जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा।

Visit counter For Websites
पाठक संख्या