नहटौर में मामूली बात को लेकर तहरे चचेरे भाइयों में विवाद हो गया। चचेरे भाई ने तेरे भाई के सर पर डंडे से वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । परिजनों ने उसे बिजनौर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है ।
जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम नगर के मोहल्ला ईदगाह निवासी दिलशाद पुत्र शमीम मोहल्ले में स्थित दुकान से सामान लेने गया था, इसी बीच वहां खड़े उसके चचेरे भाई से किसी बात को लेकर कहां सुनी हो गई ,चचेरे भाई ने दिलशाद के सर पर डंडे से वार कर दिया , जिससे दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गया । परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए बिजनौर अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है ।
इस संबंध में जब प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह सोलंकी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामूली विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी, जिससे दिलशाद घायल हो गया था । बिजनौर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
| पाठक संख्या |
