धामपुर-पुलिस ने बिना परमिट चल रही तीन बसें को किया सीज, डाग्गामार वाहनों के खिलाफ चलाए गए अभियान से चालकों में मचा हड़कंप, - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

गुरुवार, 20 जून 2024

धामपुर-पुलिस ने बिना परमिट चल रही तीन बसें को किया सीज, डाग्गामार वाहनों के खिलाफ चलाए गए अभियान से चालकों में मचा हड़कंप,

Newsnetworkindia

Newsnetworkindia


धामपुर कोतवाली पुलिस ने डग्गामार वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए बिना परमिट संचालित हो रही तीन बसों को सीज कर दिया है। उधर तीन बसें सीज होने से डग्गामार वाहन चालकों में हड़कंप मचा है।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार ने बताया कि जनपद बिजनौर में अवैध टैक्सी स्टैण्ड, अवैध रूप से संचालित बस और डग्गामार वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में धामपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान तीन डग्गामार बसों को सीज किया गया है। चेकिंग के दौरान बस संख्या यूपी 15 इ टी 2457, बस संख्या यूपी 15 इ टी 9262 व बस संख्या यूपी 20 ए टी 2186 को चेक किया गया । उन्होंने बताया कि मौके पर बस चालक व परिचालक द्वारा कोई कागजात और परमीट नहीं दिखाया गया। परमिट न होने के कारण उक्त तीनों बसों को अन्तर्गत धारा 207 एम वी एक्ट में विधिक कार्यवाही करते हुए सीज कर दिया गया , अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

बता दे कि जनपद में डग्गामार बसों की बाढ़ आई हुई है यह बसे जनपद के हर कोने से सवारियों को भरकर दिल्ली के लिए रवाना होती है और सवारियों को बैठाने के चक्कर मे बस को तेज रफ्तार से भागते हुए अपना नियंत्रण खो देते है जिससे घटना घट जाती है । तथा यह डग्गामार बसे लाखों रुपए के राजस्व की हानि पहुंचाने के बाद भी सड़कों पर थानों के सामने से फर्राटे भर्ती हुई निकल रही है । धामपुर में हुई कार्यवाही से जनपद भर के डग्गामार वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है । अब डग्गामार वाहन चालक अपने वहानों को बचाकर निकलते नजर आ रहे हैं ।

Visit counter For Websites
पाठक संख्या