स्योहारा-नदी में नहाने गए तीन युवकों की डूबकर हुई मौत, गांव में शोक की लहर - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

सोमवार, 17 जून 2024

स्योहारा-नदी में नहाने गए तीन युवकों की डूबकर हुई मौत, गांव में शोक की लहर

Newsnetworkindia

स्योहारा क्षेत्र में नदी में नहाने गए तीन युवकों की पानी में डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शौक  की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव जोतहिम्मा मुकरपुरी में थाना क्षेत्र के ही मधेपुरा गांव के रहने वाले जरीफुल के पुत्र अयान 20 वर्ष व सोनू  25 वर्ष अपने ताऊ के यहां ईद के त्योहार परआए थे। सोमवार की दोपहर अयान और  सोनू अपने चाचा आसिफ 30 वर्ष पुत्र इमामुद्दीन के साथ गांव से होकर गुजर रही खो नदी में नहाने के लिए गए थे। अयान और सोनू जब नदी में नहा रहे थे तो पानी के तेज बहाव के चलते दोनों युवक पानी मे डूबने लगे तो मौके पर मौजूद चाचा आसिफ उनको बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा लेकिन लाख कोशिश के बावजूद वह सफल नहीं हो पाया और वह भी उन दोनों के साथ पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और गांव में कोहराम मच गया। गांव के गोताखोरों द्वारा  काफी मशक्कत के बाद तीनों के शव नदी से बाहर निकाले गये। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने तीनों युवकों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों के आग्रह पर तीनों शवों के पंचायतनामें भरकर शव परिजनों को सौंप दिये गये है ।

Visit counter For Websites
पाठक संख्या