बिजनौर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश एवं विभागीय उच्च अधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में जनपद मुख्यालय में ट्रेफिक पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर अधिकारियों द्वारा सरकारी व निजी गाड़ियों पर लगाई गई लाल बत्ती व नीली बत्ती एवं हूटर लगे हुए वाहनों पर कार्रवाई की गई । जिसमें नगर में स्थित नई तहसील के पास मित्तल पेट्रोल पंप के सामने सीएमओ बिजनौर की गाड़ी से लाल व नीली बत्ती उतारी गई, जबकि सेंट मैरी चौराहे पर डिप्टी कमिश्नर मनरेगा की गाड़ी में हूटर लगा पाया गया, जिसको यातायात प्रभारी टीएसआई रवि नैन,टीएसआई अरविंद तिवारी हेड कांस्टेबल सचिन कांस्टेबल सुमित शर्मा ने उतरवाया ।
बता दे कि जनपद भर में अपात्र गाड़ियों में लोग हूटर व नीली, लाल बत्तियां लगाकर लोगों के बीच अपना रुतबा दिखाते हुए पूरे जनपद में घूम रहे हैं लेकिन यातायात पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से सभी में हड़कम्प मचा हुआ है । अब देखना यह है कि आगे कितनी गाड़ियों के हूटर व लाल बत्तियां उतरवायी जाती है।
| पाठक संख्या |
