नहटौर- विद्युत लाइन में आये करंट की चपेट में आकर मां की मौत, पुत्री घायल, ग्रामीणों ने शव को उपकेंद्र में रखकर किया हंगामा, मुआवजे के आश्वासन के बाद ग्रामीण हुए शांत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

सोमवार, 24 जून 2024

नहटौर- विद्युत लाइन में आये करंट की चपेट में आकर मां की मौत, पुत्री घायल, ग्रामीणों ने शव को उपकेंद्र में रखकर किया हंगामा, मुआवजे के आश्वासन के बाद ग्रामीण हुए शांत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,

Newsnetworkindia


नहटौर क्षेत्र के गांव समसाबाद में एचटी लाइन का करंट एलटी लाइन में दौड़ गया। जिसकी चपेट में मशीन में चारा काट रही महिला व उसकी पुत्री कंरट की चपेट में आकर  गम्भीर रूप से घायल हो गई ।जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकत्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। विद्युतकर्मियों की लापरवाही व मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मृतका का शव उपकेन्द्र पर रखकर प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार सोमवार को थाना क्षेत्र के गांव बसावनपुर स्थित उपकेन्द्र से जुडी एचटी लाइन का करंट अचानक गांव समसाबाद की एलटी लाइन में आ गया। जिसकी चपेट में आकर मशीन में चारा काट रही  माया 40 वर्ष पत्नी गौतम सिंह व उसकी पुत्री संध्या 16 वर्ष करंट की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन फानन में उपचार के लिये उन्हें बिजनौर स्थित एक निजी चिकित्सालय में ले गये, जहां चिकित्सको ने माया को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से क्षुब्ध ग्रामीण उसके शव को लेकर उपकेन्द्र वसावनपुर पाडला पहुंचे तथा शव को उपकेंद्र के अंदर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया । ग्रामीणों के आक्रोश को देखकर विद्युतकर्मी मौके से भाग गये। आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप था कि विद्युतकर्मियों की लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है । ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी करंट दौड़ने पर कई ग्रामीणों के  विद्युत उपकरण फुंक चुके हैं। तथा आज भी महिला की मौत के अलावा पचास से अधिक लोगों के टीवी, एलईडी, पंखे, इंवर्टर,फ्रीज आदि विद्युत उपकरण फुंक गए हैं। घटना का पता लगने पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह सोलंकी पुलिस फोर्स व महिला उप निरीक्षक के साथ मौके पर पहुंचे तथा मामले की पूरी जानकारी ली। ग्रामीणों ने उनसे विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए मुआवजे की मांग की । जिस पर एसडीओ विश्राम सिंह यादव, जेई नूतन प्रकाश, नायब तहसीलदार विवेक तिवारी लेखपाल ब्रहम सिंह रवि आदि मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीणों ने उनसे परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की बात कहते हुए मुआवजे की मांग की। जिस पर विश्राम सिंह यादव ने उन्हें औपचारिकता पूरी करने पर शासन की ओर से मिलने वाली धनराशि 5 लाख रुपये दिलाने का आश्वासन दिया। जिस पर ग्रामीण सहमत हो गये। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।  प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Visit counter For Websites
पाठक संख्या