नूरपुर-कैंटर व पिकअप की टक्कर में दादा पौते की मौत,तीन गम्भीर घायल - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

शुक्रवार, 28 जून 2024

नूरपुर-कैंटर व पिकअप की टक्कर में दादा पौते की मौत,तीन गम्भीर घायल

Newsnetworkindia


नूरपुर अमरोहा मार्ग पर गांव लिंडरपुर के पास आगे चल रहे कैंटर ट्रक के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही महिंद्रा पिकअप कैंटर ट्रक में घुसने से दादा पौते की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। जिनकी हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है ।

जानकारी के अनुसार अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा के गांव मिठठनपुर निवासी  भूदेव सिंह 59 वर्ष अपने पौते मनीष 14 वर्ष के साथ शुक्रवार की सुबह महिंद्रा पिकअप गाड़ी से टमाटर की सप्लाई देने के लिए धामपुर मंडी आ रहे थे। महिंद्रा पिक अप गाड़ी को चालक धीरज पुत्र लाल सिंह सैनी चला रहा था। नूरपुर अमरोहा मार्ग पर नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव लिंडरपुर के पास आगे चल रहे कैंटर ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे उक्त महिंद्रा पिकअप ट्रक में जा घुसी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार गंगवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तथा ग्रामीणों की मदद से ट्रक में फंसी महिंद्रा पिक अप को बाहर निकलवाकर उसमें फंसे लोगो को निकालकर उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया । जहां चिकित्सको ने मनीष 14 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर घायल भूदेव सिंह,चालक धीरज सैनी, महेन्द्र पुत्र नत्थू सिंह, एवं खेमचन्द पुत्र कमल सिंह की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया। बताया जाता है कि रास्ते में भूदेव ने भी दम तोड़ दिया। उधर,कैंटर ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घटना में महिंद्रा पिक अप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस द्वारा घटना की सूचना मिलने पर मृतक भूदेव का पुत्र और मनीष के पिता सहदेव सिंह परिजनों के साथ थाने पहुंचे। घटना के संबंध में सहदेव की ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर शवों का पचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस बिजनौर भेज दिया,तथा अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है ।

Visit counter For Websites
पाठक संख्या