चोरों ने एक ही रात में तीन दुकानों से नगदी व सामान किया चोरी - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

शनिवार, 27 सितंबर 2025

चोरों ने एक ही रात में तीन दुकानों से नगदी व सामान किया चोरी

Newsnetworkindia


शेरकोट । चोरों द्वारा एक ही रात में दो दुकानों व एक चोरी की घटना को दिए गए अंजाम से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी हासिल कर घटना स्थल का निरीक्षण किया।

      बीती रात चोरों ने फैजान की हार्डवेयर और जनरल स्टोर में पिछले दरवाजे से घुसकर 15 हजार रुपये की नकदी और हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया।तथा शहजाद की चाय कैंटीन से चोरों ने तीन सिलेंडर, बीड़ी-सिगरेट के पैकेट और 4 हजार रुपये चोरी कर लिए।इसके अलावा रिजवान के  कोल्ड ड्रिंक के गोदाम में चोरों ने 50 से अधिक पेटियां कोल्ड ड्रिंक की चोरी कर ली। सूचना पर पंहुचे थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने पीड़ितों से जानकारी हासिल की और बताया कि जल्द ही तीनों चोरियों का खुलासा किया जाएगा।

Counters
पाठक संख्या