किरतपुर। पीड़ित पिता की सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है ,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पुलिस जांच में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किरतपुर के मोहल्ला लाडपुरा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गई, तहरीर में कहा है कि उसकी नाबालिक पुत्री जिसकी उम्र लगभग सात वर्ष है 27 सितंबर 2025 की शाम लगभग पांच बजे घर के बाहर खेल रही थी। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे पड़ोसी जुनैद पुत्र शाहनवाज मेरी बेटी को आंख बंद करके अपने साथ अपने घर ले गया जहां पर मेरी बेटी के साथ उसने दुष्कर्म किया। पीड़ित ने आगे कहा है कि उसे इस घटना के बारे में 29 सितंबर को जानकारी मिली तो उसने हेल्पलाइन 112 नंबर पर सूचना दी, पुलिस ने आरोपी जुनैद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी व सीओ नजीबाबाद थाना किरतपुर पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी प्राप्त की तथा आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए एस एच ओ पुष्पा देवी को आदेश दिए।
| पाठक संख्या |
