एसडीएम स्मृति मिश्रा ने जैन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भवन के नवीनीकरण का शिलान्यास किया - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

मंगलवार, 30 सितंबर 2025

एसडीएम स्मृति मिश्रा ने जैन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भवन के नवीनीकरण का शिलान्यास किया

Newsnetworkindia


 नहटौर । मंगलवार को उपजिलाधिकारी धामपुर स्मृति मिश्रा ने नगर स्थित जैन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भवन के नवीनीकरण का शिलान्यास किया। नवीनीकरण के तहत प्रथम चरण में जन सहयोग से छ: कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा व संस्कारों के माध्यम से ही सभ्य समाज का निर्माण होता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता में शामिल करने तथा बिना भेदभाव के बालक व बालिकाओं को अनिवार्य रूप से शिक्षित करने की अपील की। वही स्कूल प्रबंधक संदीप जैन व अध्यक्ष अनुराग जैन ने एसडीएम स्मृति मिश्रा को मंगल कलश भेंट कर सम्मानित किया तथा श्रेयांश जैन व कमल जैन ने एसडीएम को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा रिचा जैन व पूनम जैन ने एसडीएम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया । जिन लोगों ने स्कूल निर्माण से में सहयोग किया उन सभी को एसडीएम व स्कूल कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया । वहीं, प्रबंधक संदीप कुमार जैन ने समिति की ओर से भवन निर्माण में सहयोग करने वाले कमल कुमार जैन (किरतपुर वाले), श्रेयांश जैन, रिचा जैन, हिमांशु जैन, सुकेश जैन, राजेश जैन, वैज्ञानिक नवीन भटनागर आदि भवन निर्माण में सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अध्यक्ष अनुराग जैन, प्रबंधक संदीप कुमार जैन, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र जैन,सिद्धान्त जैन, प्रधानाचार्य हेमंत सागर, कमल जैन, राजेश जैन, कामनी जैन, पूनम जैन, रिचा जैन आदि उपस्थित रहे।

Counters
पाठक संख्या