किरतपुर । मछली का शिकार करने गये तीन लोगों में से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की नदी में डूबकर मौत हो गई। 22 घंटे के अथक प्रयास के बाद गोताखोरों ने शव को बरामद किया।शव बरामद होने से जहां पुलिस ने राहत की सांस ली वहीं परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है ।
सोमवार की शाम 4 बजे थाना कोतवाली शहर के गांव किशनपुर निवासी मम्मन पुत्र इस्हाक 45 वर्ष अपने साथी गांव निवासी नासिर पुत्र भूरे आयु 28 व एक अन्य थाना किरतपुर के गांव भोजपुर निवासी अकील पुत्र शरीफ आयु 40 वर्ष गांव बुडगरा स्थित मालन नदी पर मछली का शिकार करने गये थे, शाम को लगभग 6 बजे नासिर व अकील पीने का पानी लेने के लिए मम्मन को अकेला छोड़ कर पीने के लिए पानी लेने चले गए तब मम्मन नदी किनारे बैठा था लेकिन थोड़ी देर बाद जब दोनों वापस आये तब मम्मन अपनी जगह नहीं मिला, मगर उन्हें फिसलन जैसा निशान दिखाई दिया, ये अंदाजा लगते ही कि मम्मन नदी में डूब गया है उन दोनों साथियों के हाथ पांव फूल गये उन्होंने आनन फानन में परिजनों को सूचना दी गई, घटना की सूचना मिलते ही किरतपुर पुलिस सक्रिय हो गई, हल्का दरोगा गौरव मलिक तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे वहीं थाना प्रभारी पुष्पा देवी द्वारा उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया। रात भर परिजन व पुलिस मम्मन को ढूंढते रहे। मंगलवार की सुबह थाना प्रभारी पुष्पा देवी द्वारा गोताखोरों को बुलाया गया फिर नाविकों भी लगाया। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों को वहीं जहां वह गिरा था उसी स्थान पर गेहराई में मम्मन का शव बरामद किया गया। मम्मन का शव बरामद होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली वहीं परिजनों का रो रो के बुरा हाल है।मृतक मम्मन की पत्नी अब अकेली रह गई क्योंकि मम्मन बेऔलाद था। जब इस संबंध में थाना प्रभारी पुष्पा देवी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन मृतक के शव की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते इसलिए शव को परिजनों को बिना किसी कार्रवाई के सुपुर्द किया जा रहा है।
| पाठक संख्या |
