वीरू वाला नदी में जांच को पहुंची खनन की टीम मानक के विपरीत खनन के मुद्दे ने पकड़ा जोर - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

रविवार, 12 अक्टूबर 2025

वीरू वाला नदी में जांच को पहुंची खनन की टीम मानक के विपरीत खनन के मुद्दे ने पकड़ा जोर

Newsnetworkindia


नजीबाबाद क्षेत्र के वीरूवाला की मालन नदी से मानक के विपरीत रोजाना लाखों कुंतल माल निकाले जाने के मुद्दे ने जोर पकड़ा तो पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी जांच पड़ताल को नदी पर पहुंच गए जहां पर पहले ही खनन करने वाले रफू चक्कर हो गए। नदी में मानक के विपरीत कई गुना गहरे गड्ढे और मानक के विपरीत पोकलेन के इस्तेमाल से पुलिस प्रशासन पर भी तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं 

तहसील क्षेत्र के ग्राम वीरूवाला मालन नदी में शासन द्वारा आवंटित खनन पट्टे की आड़ में खनन माफिया रसूख के दम पर निर्धारित संख्या से अधिक पोकलेन मशीनों द्वारा रोजाना लाखों कुंतल खनन सामग्री की निकासी करते हुए ठिकाने लगा रहे हैं। खनन माफिया निर्धारित शर्तों का खुला उल्लंघन करते हुए रोजाना लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे हैं। नदी में करीब 6 पोकलेन मशीनों से 25 फुट गहराई तक गढ्ढे किए जा रहे थे जहां से आरबीएम की निकासी करते हुए सैकड़ो डंपरों से क्षेत्र के स्टोन क्रशरों पर सप्लाई किया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से लगातार माफियाओं द्वारा खनन पट्टे की सीमा से बाहर पोकलेन मशीन चलाकर खनन सामग्री निकाली जा रही है। खनन माफियाओं ने निर्धारित खनन पट्टे के आसपास किसानों के खेतों से खनन सामग्री उठाने के लिए गोपनीय एग्रीमेंट करा लिए हैं जहां अब निर्धारित खनन पट्टे से खनन न करते हुए माफिया अलग-अलग स्थानों पर पोकलेन मशीन चलाकर अवैध रूप से नदी में खनन कर रहे हैं क्षेत्र के ही व्यक्तियों द्वारा शासन से मामले की शिकायत की गई तो  नदी में जांच के लिए टीम पहुंची थी। सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि शासन की ओर से टीम ने जांच पड़ताल की है जिसकी रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। 


जब भी खनन इंस्पेक्टर सुनील कुमार मौर्य से बात करने का प्रयास किया जाता है या तो वह फोन नहीं उठाते हैं या बार-बार फोन करने पर भी वह फोन को काटते रहते हैं । इससे प्रतीत होता है कि वह किसी भी मीडिया कर्मी को खनन के संबंध में कुछ बताना नहीं चाहते है, या उन्हें कुछ भी बताने के लिए किसी ने मना कर रखा है । 


बिना रॉयल्टी के ही सड़कों पर दौड़ रहे वाहन


 मालन नदी में आवंटित खनन पट्टे की आड़ में अवैध खनन करते हुए सैकड़ो डंपरों और पोकलेन मशीनों से रोजाना अवैध खनन की निकासी हो रही है। नदी में संचालित सैकड़ो डंपरों को सुबह 5 बजे से लेकर शाम 10 बजे तक संचालित किया जा रहा है। नदी से रोजाना लगभग एक लाख कुंतल से अधिक खनन सामग्री का परिवहन कराया जा रहा है। इन डंपरों को खनन माफिया रॉयल्टी प्रपत्र जारी नहीं करते बल्कि साठगांठ से ही इनको संचालित किया जा रहा है। मामले के जोर पकड़ने पर टीम ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। 


किसकी मिली भगत से हो रहा है ओवरलोड वाहनों का संचालन


ओवरलोड खनन के डंपर बे खौफ होकर सड़कों पर दौड़ लगा रहे हैं लेकिन और फल और सब्जी की गाड़ियों में मामूली सा लोड पाए जाने पर आरटीओ ऐसे दौड़ लगाते हैं जैसे किसी माफिया के पीछे दौड़ लगा रहे हो जबकि ओवरलोड अवैध खनन के डंपरों से मुंह फेर लेते हैं। परिवहन और खनन विभाग की मिलीभगत से जमकर ओवरलोडिंग का खेल चल रहा है नदी से निकलने वाले डंपरों में बिना प्रपत्रों के ही निर्धारित मात्रा से अधिक खनन सामग्री भरकर परिवहन की जा रही है। पता चला कि 12 टायरा डंपरों में खनन माफिया द्वारा 600 कुंतल खनन सामग्री भरकर परिवहन किया जा रहा है जबकि यही डंपर मात्र 200 कुंतल तक खनन सामग्री ले जाने के लिए निर्धारित किए गए हैं।

Conversion Tools
पाठक संख्या