बाइक सवार युवक ने ई रिक्शा चालक को मारी टक्कर ,गंभीर घायल - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

रविवार, 19 अक्टूबर 2025

बाइक सवार युवक ने ई रिक्शा चालक को मारी टक्कर ,गंभीर घायल

Newsnetworkindia


किरतपुर । बाइक सवार युवक ने एक खड़ी ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को ग्रामीणों ने तुरंत बिजनौर के निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। बाइक सवार बाइक को घटना स्थल पर छोड़कर फरार हो गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे मे ले लिया औऱ थाने ले आई। 

जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर किरतपुर की ओर से छितावर की ओर आ रहे तेज़ रफ्तार बाइक सवार सलमान पुत्र शाहनवाज ने छितावर ई रिक्शा स्टैंड पर खड़ी ई रिक्शा व उसके चालक रतिराम पुत्र केसरी सिंह को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा चालक बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल रतिराम को बिजनौर के निजी अस्पताल पंडित चंद्रकांत आत्रेय मे भर्ती कराया। घटना के बाद बाइक सवार युवक मोके पर बाइक छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मोके पर पहुंची और बाइक को अपने कब्जे मे ले लिया ओर थाने ले आई। सूत्रों के हवाले से पता लगा है कि युवक बाइक बहुत तेज़ चलाता हैं जिसकी खबर कई बार उसके घरवालो को भी दी गई मगर वह किसी की नही मानता है । जब इस संबंध में हल्का दरोगा जगपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बाइक को थाने ले आए हैं । घायल रतिराम के पुत्र भूपेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है ।

Counters
पाठक संख्या