नहटौर । मजदूरी करके बाइक द्वारा घर लौट रहे मजदूर की बाइक को सामने से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख दिया तथा मुआवजे व कानूनी कार्यवाही की मांग करने लगे, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया तथा उचित कार्यवाही व मुआवजे का आश्वाशन दिया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है ।
जानकारी के अनुसार ग्राम बूढ़पुर निवासी मोनू सैनी 32 वर्ष पुत्र शंकर सैनी मजदूरी करके बाइक द्वारा नहटौर से घर जा रहा था जैसे ही उसकी बाइक गांव समसपुर से आगे गांव बूढ़पुर के मोड़ के पास पहुँची तो सामने से आ रही कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोनू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजनों सहित सैकड़ो ग्रामीण मौके पर पहुंचे जिससे सडक पर जाम जैसी स्थित बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने मुआवजे व उचित कानूनी कार्रवाई को लेकर शव नहीं उठने दिया। मौके पर पहुंची एसडीएम धामपुर स्मृति मिश्रा, एएसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ अभय कुमार पांडे ने परिजनों व ग्रामीणों को मुआवजे व कार्रवाई का आश्वासन दिया जिस पर ग्रामीण सहमत हो गए। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी व तीन बेटों को रोते बिलखते छोड गया।
| पाठक संख्या |
