कार व बाईक की टक्कर में युवक की मौत एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025

कार व बाईक की टक्कर में युवक की मौत एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल

Newsnetworkindia


 नगीना । कार और बाईक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची डायल 112 ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से गंभीर रूप से घायल दो युवकों को बिजनौर रेफर कर दिया और मृतक का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मंगलवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे नजीबाबाद की दिशा से नगीना आ रहे अज्ञात कार जब नगीना नजीबाबाद रोड पर ग्राम मुगलवाले के पास हनुमान मंदिर के निकट पहुंची तो कार ने आगे चल रहे बाइक सवार ग्राम गाजीपुर सभाचंद उर्फ नया गांव निवासी अमित कुमार की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसके आगे चल रहे। जहांगीराबाद निवासी वसीम की बाइक से भी उसकी बाइक टकरा गई। कार  की टक्कर इतनी जबरदस्त थीं कि अमित की बाइक पर सवार उसके दोस्त वीर सिंह निवासी गाजीपुर सभाचंद पुत्र उर्फ नयागांव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अमित पुत्र मेघराज 26 वर्ष निवासी अलेदादपुर व उसके दोस्त आदित्य पुत्र गोविंद 25 वर्ष निवासी नयागांव गंभीर रूप से घायल हो गए। वसीम की बाइक पर सवार उसकी पत्नी शबाना, वसीम व उसके दो बच्चे भी बाईक गिरने से घायल हो गए। दो बाइक एक साथ गिरने से चीख पुकार मच गई। सड़क से गुजर रहे लोगों ने रुक कर डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नगीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर वीर सिंह पुत्र विजयपाल सिंह निवासी नयागांव को डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। और अमित व आदित्य को गंभीर हालत में बिजनौर रेफर कर दिया। और वसीम के परिजनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अवनीत मांन पुलिस बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक छ भाई बहनों में सबसे छोटा था तथा अविवाहित था।

Counters
पाठक संख्या